spot_img
spot_img
Sunday, May 10, 2026
spot_img

दिनेशपुर में पुलिस टीम पर हमला, एएसआई को 4-5 किमी घसीटा

दिनेशपुर (महानाद) : साइबर क्राइम में वांछित अभियुक्त को पकड़ने आई हरियाणा से आई पुलिस टीम पर अभियुक्त व उसके परिजनों ने हमला कर दिया। एक एएसआई को कार के वोट पर 4-5 किमी दूर तक घसीटा और अभियुक्त को फरार करवा दिया। पुलिस ने हरियाणा पुलिस के एएसआई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

हरियाणा पुलिस के एएसआई प्रेम कुमार ने दिनेशपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एसआई बर्लिन, कां. शिवकुमार व चालक साकेत कुमार के साथ साईबर क्राईम थाना हांसी (हरियाणा) से आरोपी भारत पुत्र नरेन्द्र वासी उदयनगर, दिनेशपुर की तलाश में दिनेशपुर आये थे।

एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी भारत सिंह 4-5 लड़कों के साथ अपने घर पर मौजूद था और उसे साईबर फ्राड में शामिल होने कारण पूछताछ करने के लिए थाना दिनेशपुर चलने के लिए कहा, तो आरोपी भारत सिंह व उसके परिवार के सदस्य तथा 4-5 लड़के जो पहले से उसके मकान पर मौजूद थे व 2-3 और लड़के उन्होंने फोन करके बुला लिये जो बुलट बाईक पर आये और उन्हें भारत को साथ जाने से रोकने लगे।

एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि उक्त लोग उनका विरोध करने लगे, कहने लगे की इसको कुछ हुआ तो तुम्हें यहाँ से जिंदा नहीं जाने देंगे। उसके बाद एक लड़का एक गाड़ी लेकर आया और आरोपी भारत को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी अन्दर से लॉक कर ली जिस पर उन्होंने फोन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। वहीं, गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को तेज गती से वापिस मोड़कर उन्हें मारने की नीयत से उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया तो वह बचने के लिए गाडी के बोनट पर गिर गये, गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गती से भगा लिया और उन्हें कागजात सहित बोनट पर लेकर करीब 4-5 किलोमीटर तक भगाता रहा व रास्ते में उन्हें मारने की नीयत से जोर-2 से कट मार रहा था और भारत कह रहा था कि गाड़ी को और तेज भगा ताकि यह नीचे गिर जाए।

एएसआई प्रेम कुमार ने बताया कि जब आरोपी उन्हें बसन्तीपुर गांव में जोर से कट मारकर गिराकर भाग गये, इस दौरान उन्हें चोटें आयीं। बसन्तीपुर गाँव में काफी लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने उनकी फाईल व उन्हें उठाया, तभी उनकी सरकारी गाड़ी पीछे-पीछे मौके पर आ गई और थाना दिनेशपुर से भी पुलिस बल मौके पर आ गया और उन्हें थाने में लेकर आ गये।

एएसआई प्रेम कुमार ने कहा कि भारत उसके परिवार के सदस्य तथा 7-8 अन्य लड़कों के खिलाफ मुल्जिम को भगाने, पुलिस कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की नीयत से गाडी चढ़ाकर बोनट पर घसीटते हुए ले जाने के आरोपों सहित उचित धाराओं मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाये।

एएसआई प्रेम कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 121(1), 263, 3(5), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई अर्जुन सिंह के हवाले की गई है।

वहीं, एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि –

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles