spot_img
spot_img
Thursday, June 4, 2026
spot_img

जसपुर पुलिस का नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ प्रहार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में जसपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ प्रहार (ऑपरेशन प्रहार) करते हुए 21.77 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर मौ. जुबैर को उसके साथी संग गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एसपी स्वप्न किशोर सिंह तथा सीओ प्रशांत कुमार के कुशल निर्देशन में बुधवार को एसआई हरीश आर्य ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान चांस रिकवरी में जसपुर क्षेत्र से मौ. जुबैर पुत्र मौ. आफाक निवासी अबूबकर मस्जिद के पास, मौहल्ला नई बस्ती को 15.55 ग्राम स्मैक तथा मौ. शारिक पुत्र वहाजुद्दीन को 06.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पांडेय, एसएसआई जावेद मलिक, एसआई हरीश आर्य, कांस्टेबल अरुण कुमार, इन्दर सिंह, परविंदर सिंह, एचजी दीक्षित आदि शामिल रहे।

वहीं, चौकी नादेही प्रभारी एसआई संतोष देवरानी द्वारा मय पुलिस टीम के चेकिंग के दौरान जसपुर क्षेत्र से अभियुक्त अरविंद कुमार उर्फ डम्पी पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम पूरनपुर को एक नीले रंग की प्लास्टिक की केन में 48 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर कोतवाली जसपुर में धारा -60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, एसआई संतोष देवरानी चौकी इंचार्ज नादेही, हेकां. मनोज रावत, कां. दीपक जलाल आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles