spot_img
spot_img
Friday, May 15, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली (महानाद) : इजराइल-अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते आखिरकार सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिये हैं। सरकार के अनुसार तेल कंपनियों को रोजाना 1000 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। कीमतें आज 15 मई, शुक्रवार सुबह 6 बजे से देशभर में लागू हो गई हैं।

दामों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल का रेट 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 90.67 रुपये लीटर हो गया है।

बता दें कि केन्द्रीय पेट्रोलियम मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सालाना व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया था कि पब्लिक सेक्टर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को (OMCs) कम दाम पर तेल बेचने के कारण प्रति दिन 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। उन्होंने कहा था कि तेल कंपनियां अब और ज्यादा घाटा सहने की स्थिति में नहीं हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles