spot_img
spot_img
Friday, May 15, 2026
spot_img

काशीपुर नगर निगम का तली झाड़ सफाई अभियान शुरु, हटेगा अतिक्रमण, वसूला जायेगा जुर्माना

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर में इस बार कतई भी जल भराव ना हो और जनता व व्यापारियों को परेशानी ना हो, इसके मद्देनजर मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में नगर निगम ने पूरी तरह से कमर कस ली है और शहर के बड़े-बड़े नालों की तली झाड़ सफाई अभियान शुरू हो गया है।

मेयर दीपक बाली ने बृहस्पतिवार को मानपुर रोड पर आरके फ्लोर मिल के पीछे गैबिया नाले की हो रही तली झाड़ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नगरवासियों से अनुरोध किया कि नाले और नालियों पर यदि उनका कोई अतिक्रमण है तो उसे हटा लें ताकि नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई समस्या न आए अन्यथा नगर निगम न सिर्फ उस अतिक्रमण को खुद हटाएगी बल्कि जरूरत पड़ने पर अतिक्रमणकारियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

आपको बता दें कि मेयर दीपक बाली स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की टीम के साथ मानपुर रोड पर आरके फ्लोर मिल के पीछे पहुंचे और उन्होंने गैबिया नाले की हो रही सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी बड़े नालों, महादेव नहर, कलश मंडप वाला नाला, नकटिया नाला एवं गैबिया नाले सहित सभी नाली व नालों की तली झाड़ सफाई का अभियान चल रहा है और हमारा प्रयास है कि इस बार जल भराव की समस्या से काशीपुर की जनता को राहत मिले।

उन्होंने कहा कि नगरवासियों ने यदि कहीं अतिक्रमण कर रखा है तो उसे खुद हटा लें वरना कुछ लोगों की वजह से पूरे नगरवासियों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा और नगर निगम उस अतिक्रमण को खुद हटाएगा। जो लोग विनम्र अनुरोध के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनसे अतिक्रमण हटाए जाने का जुर्माना भी वसूला जाएगा।

मेयर बाली ने कहा कि सफाई का कार्य पूरी तेजी से चल रहा है और हमारा प्रयास है की बरसात से पूर्व सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो जाए फिर भी नगर निगम बरसात के दौरान एक टीम तैयार रखेगा जो इस बात पर निगाहें रखेगी की कही जल भराव तो नहीं हो रहा। नालियों की चौड़ाई बढ़ाई गई है ताकि पानी रुके नहीं। उन्होंने नगर वासियों से अनुरोध किया कि वह भी सफाई व्यवस्था में अपना पूरा योगदान दें और नाले नालियों में कूड़ा न डालें।

इस दौरान पार्षद वैशाली गुप्ता, रवि प्रजापति, अनिल कुमार, सादिक हुसैन, सुरेश सैनी, मयंक मेहता, सीमा सागर, शाह आलम, देव प्रजापति, प्रिंस बाली, घनश्याम सैनी, बीना नेगी, रोहित कुमार, प्रकाश नेगी, अशोक सैनी तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सफाई निरीक्षक गणेश प्रसाद, मुकर्रम, इकबाल, चौधरी समरपाल सिंह के अलावा सचल दल के आकाश, अवतार सिंह, अर्जुन सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles