spot_img
spot_img
Monday, May 25, 2026
spot_img

फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, विगत 10 दिनों में 7.35 रुपये महंगा हो गया पेट्रोल

नई दिल्ली (महानाद) : भारत में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। विश्व में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये के कारण तेल कंपनियों ने आज सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिये हैं।

आपको बता दें कि विगत 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं। 15 मई से अब तक पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

कब-कब बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम?
15 मई 2026 – पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर करीब 3 रुपये की वृद्धि हुई थी।
19 मई 2026 – पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 90 पैसे की वृद्धि हुई थी।
23 मई 2026 – पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
25 मई 2026 – पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles