नई दिल्ली (महानाद) : सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 183.50 तक की भारी कमी कर दी है, जिससे अब रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों को काफी राहत महसूस होगी। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 183.50 रुपये सस्ता होकर अब 2,930 का हो गया है। पहले इसका दाम 3,113.50 रुपये था।
वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



