spot_img
spot_img
Wednesday, July 1, 2026
spot_img

काशीपुर : वीडियो अपलोड करने वाले 2 युवक-1 युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज के युवा इतने पथभ्रष्ट हो चुके हैं कि वे कानून तोड़ने में भी हिचकिचा नहीं रहे हैं। जहां चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो अपलोड करने के मामले अभी युवकों द्वारा किये जा रहे थे वहीं अब युवतियां भी ऐसे काम करने में पीछे नहीं हैं। उधर, एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ऐसे अपराधियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है।

काशीपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो अपलोड करने वाले युवक-युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

प्रतापपुर चौकी प्रभारी एसआई कौशल सिंह भाकुनी ने बताया कि 16 जून 2026 को एसएसपी उधम सिंह कार्यालय से प्राप्त एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट एक सीडी व एक एसडीआर के आधार पर जांच करते हुए कटोराताल, सरवरखेड़ा निवासी 2 युवकों व काजीबाग निवासी एक युवती के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी, 67 सी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

एसआई भाकुनी ने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने अपने-अपने मोबाइल नंबरों का उपयोग कर सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो अपलोड की हैं। उक्त तीनों व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जांच कोतवाल हरेन्द्र चौधरी स्वयं कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles