सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने 10 हजार के ईनामी लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
आपको बता दें कि दिनांक 29.04.2026 को सुरजीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी तुमड़िया डाम द्वितीय, मालधन चौड़, रामनगर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पुत्र के साथ हाथीडगर से मालधन अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 2 स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रोक लिया। इसके बाद 4 अज्ञात युवकों द्वारा तमंचा तानकर मारपीट की गई तथा उनकी जेब से 10,000 नकद और मोबाइल फोन लूट लिया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में धारा 115/309(4)/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने हेतु एसपी मनोज कत्याल को निर्देशित किया। निर्देशानुसार सीओ रामनगर अमित सैनी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुशल पतारसी-सुरागरसी के आधार पर दिनांक 2.05.2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से 3 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसमे से एक अभियुक्त साहिल पुत्र बहादुर राम निवासी मालधन, रामनगर, नैनीताल लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिफ्तारी हेतु एसएसपी नैनीताल द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
उक्त क्रम में जनपद नैनीताल की एसओजी टीम द्वारा साहिल उपरोक्त को ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में एसआई मोहन सिंह, हे.कां. त्रिलोक रौतेला, कुंदन रौतेला तथा कां. अनिल गिरी शामिल थे।



