spot_img
spot_img
Monday, July 13, 2026
spot_img

कुख्यात बदमाश जितेन्द्र चौधरी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस ने कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी को उसके साथी के साथ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 तमंचे, 8 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट क्विड कार तथा 3 मोबाइल बरामद किये हैं। जबकि 1 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। कुख्यात बदमाश जितेन्द्र चौधरी पर विभिन्न थानों में 11 मुकदमें दर्ज हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘अपराध मुक्त उत्तराखण्ड’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद में गैंगवार, फायरिंग, रंगदारी एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अजय गणपति द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित हुई विशेष पुलिस टीम द्वारा संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे उक्त गैंग के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश, निगरानी एवं पतारसी-सुरागरसी की कार्रवाई की जा रही थी, जिससे गैंग के सदस्य अपने-अपने घरों को छोड़कर फरार हो गए थे।

गाबा चौक फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी था जितेन्द्र चौधरी –
दिनांक 21.06.2026 को डिबडिबा, बिलासपुर, जनपद रामपुर के सक्रिय गैंग के शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी द्वारा अपने प्रतिद्वन्दी की हत्या करने की नीयत से रुद्रपुर स्थित गाबा चौक पर बीच सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। भरे बाजार में हुई उक्त दुस्साहसिक घटना से आमजन में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया था। उक्त घटना के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में धारा 109, 352 एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलभट्टा फायरिंग कांड में भी शामिल था शार्प शूटर गिरोह –
उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 30.06.2026 को अपने अन्य साथियों के साथ थाना पुलभट्टा क्षेत्र में पुनः अपने प्रतिद्वन्दी के वाहन को घेरकर कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें राह चलती एक महिला सहित अन्य राहगीर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना पुलभट्टा पर धारा 109(1), 190, 191(3) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

खुफिया सूचना पर पुलिस ने की प्रभावी घेराबंदी –
दिनांक 12.07.2026 को पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि वांछित शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी अपने अन्य साथियों के साथ बिना नम्बर प्लेट की सफेद रंग की रेनो क्विड कार में सवार होकर डिबडिबा क्षेत्र में अपने प्रतिद्वन्दी पर जानलेवा हमला करने की नीयत से जा रहा है तथा सभी अभियुक्त अवैध हथियारों से लैस हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा जाफरपुर कट क्षेत्र में प्रभावी घेराबंदी एवं नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन सवार अभियुक्त वाहन को तेज गति से भगाकर फरार होने लगे।

पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान उक्त वाहन यूनिटी लॉ कॉलेज के समीप कच्चे मार्ग पर मुड़ गया तथा अनियंत्रित होकर तारबाड़ से टकराकर रुक गया। वाहन रुकते ही उसमें सवार अभियुक्त खेतों एवं बाग की ओर भाग गए तथा पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को बार-बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, किन्तु अभियुक्त लगातार पुलिस टीम पर फायरिंग करते रहे। पुलिस बल एवं स्वयं के जीवन पर उत्पन्न तत्कालिक खतरे को देखते हुए तथा आत्मरक्षा एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु न्यूनतम बल प्रयोग के सिद्धांत का पालन करते हुए पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई।

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ के उपरांत पुलिस टीम द्वारा घायल अभियुक्त सहित दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य अभियुक्त निरंजन टाकुली उर्फ नीरू टाकुली अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश एवं कांबिंग की कार्रवाई की जा रही है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी (28 वर्ष) पुत्र स्व. रामचंद्र चौधरी निवासी फेस-1, जोहल पैराडाइज, सुभाष नगर, डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.)।
2. सुमित राठौर (21 वर्ष) पुत्र स्व. जसवंत निवासी फुलसुंगा, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर।
3. चंदन लाल (32 वर्ष) पुत्र झब्बू लाल निवासी सुभाष कॉलोनी, डिबडिबा, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उ.प्र.)।

फरार अभियुक्त –
1. निरंजन टाकुली उर्फ नीरू टाकुली निवासी चंदेन फार्म, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर।

पुलिस टीम में कोतवाल रुद्रपुर प्रकाश दानू, एसएसआई खुशवंत सिंह, एसआई प्रदीप कुमार, प्रदीप पंत, पंकज कुमार, एएसआई अमित कुमार, कां. भूपेन्द्र आर्या, हे. कां. राजकुमार, कां. विजय दरमाल, हरीश मेहरा एवं महेश पंचपाल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles