spot_img
spot_img
Sunday, July 19, 2026
spot_img

नैनीताल में दो पहिया वाहनों से 100 रुपये लेने के आदेश पर मंत्री ने लगाई रोक

नैनीताल (महानाद) : नैनीताल में प्रवेश करने पर नगर पालिका द्वारा दोपहिया वाहनों से वसूले जा रहे 100 रुपये के शुल्क पर शहरी विकास मंत्री ने रोक लगाने के आदेश दिये हैं।

शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा

उक्त आदेश जारी करते हुए शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने निदेशक शहरी विकास विभाग को आदेश दिया है कि नैनीताल में नगर पालिका परिषद द्वारा दोपहिया वाहनों पर शहर में लिये जाने वाले प्रवेश शुल्क पर तत्काल रोक लगाना सुनिश्चित करें।

आपको बता दें कि इससे पहले स्थानीय निजी और कमर्शियल चौपहिया वाहनों से 200 रुपये तथा बाहरी और बड़े चौपहिया वाहनों से 300 रुपये एंट्री फीस वसूली जा रही है। अब उम्मीद जगी है कि मंत्री द्वारा उक्त शुल्क में कमी की जायेगी या इसे भी पूर्णतः समाप्त कर दिया जायेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles