spot_img
spot_img
Saturday, September 19, 2026
spot_img

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर ने दी नालसा योजनाओं की जानकारी

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर की सचिव ममता पंत के आदेशानुसार ग्राम अंगदपुर में नालसा योजनाओं का कार्यान्वयन कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए नालसा की योजनाओं पर कार्यक्रम किया।

इस अवसर पर पीएलबी डॉ. बीएस गौतम ने लोगों को बताया कि अचानक आई आपदाओं से सरकार द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता दी जाती है तथा जन-धन की हानि को पूरा किया जाता है। इसी क्रम में धोखाधड़ी साइबर क्राइम इंटरनेट सोशल मीडिया निःशुल्क अधिवक्ता का फ्री नंबर 15100, सड़क सुरक्षा, श्रम विभाग, साइबर क्राइम नंबर 130 आदि की भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर पीएलबी टीम में वीर सिंह गौतम, मुनेश, लता, आकाश कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, भुवनेश कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles