spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

चोरी के गेहूं व गेहूं बेचकर कमाये पैसों के साथ चोर गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पुलिस ने गेहूं चोरी का खुलासा करते हुए चोरी किए गए 150 किलो गेहूं व बेचे गए चोरी के गेहूं से कमाए एक हजार रुपए के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 19.07.2026 को राकेश सिंह पुत्र हुलशन सिंह निवासी मौहल्ला पट्टी चौहान, जसपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मौहल्ला पट्टी चौहान में एक मकान है, जिसमें कोई नहीं रहता है, वह उसमें गेहूं रखते हैं। दिनांक 19.07.2026 को वह उस मकान में गया तो उसका दरवाजा टूटा हुआ था। चोरों ने उसमें से दो कुंतल गेहूं चुरा लिये।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा तुरंत अभियोग पंजीकृत कर घटना का अनावरण करने का आदेश दिया गया। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई हरीश आर्या को सौंपी गयी। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी कर दिनांक 20.07.26 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कार्तिक कश्यप पुत्र भारत कश्यप निवासी मौहल्ला जोशियान, जसपुर को चोरी किये गये 150 किलो गेहूं और गेहूं बेच कर कमाये 1000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसएसआई भूपाल राम पौरी, एसआई हरीश आर्या, कां. इन्दर सिंह, जाकिर हुसैन शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles