spot_img
spot_img
Wednesday, July 22, 2026
spot_img

नशेड़ी युवक से तोड़ा रिश्ता तो वीडियो भेजकर कर रहा युवती को बदनाम

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने एक नशेड़ी युवक पर रिश्ता तोड़ने पर उसके साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देन और उसका वीडियो उसकी रिश्तेदारी में भेजकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

धनौरी पट्टी, काशीपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1 साल पहले उसका रिश्ता ठाकुरद्वारा क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उक्त रिश्ता दोनों के परिवारवालों की आपसी राजामंदी से तय हुआ था और दोनों आपस में एक दूसरे को पसंद भी करते थे, जिसके चलते दोनों के परिवार वाले शादी से सहमत थे।

युवती ने बताया कि जब उसे उक्त लड़के के बारे में यह पता चला कि वह दिन रात नशा करता है और उसके बिना वह रह नहीं सकता तो उसके परिवारवालों ने रिश्ता खत्म कर दिया, जिसके बाद उक्त लड़के के द्वारा उसके बड़े भाई के साथ लड़के ले जाकर मारपीट की गयी थी और उस वक्त उसके द्वारा उक्त मामले पर मांफी मांगकर समझौता करवा लिया गया था।

युवती ने बताया कि उसके बाद से उक्त लड़का उसके सभी रिश्तेदारों को उसकी विडियो भेज कर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है और उसका शादी का रिश्ता तय होता है हो उक्त लड़का वहां उसकी वीडियो भेज कर उसके बारे में गलत बातें कर उसका रिश्ता तुड़वा देता है और जब परिवारवालों के द्वारा उक्त लड़के से ऐसा करने से मना किया गया तो उक्त के द्वारा उन्हें धमकी दी गयी मैं उसकी शादी कहीं नहीं होने दूंगा और न ही वह खुद शादी करेगा और अगर उसने कहीं शादी करने की कोशिश की तो वह उसके परिवारवालों को जान से मार देगा और उसके भाई को भी जान से मरवा देगा।

युवती ने बताया कि उक्त लड़का आये दिन उसे और उसके परिवारवालों को फोन करके लगातार प्रताड़ित करने में लगा हुआ है, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। दिनांक 26/06/2026 को मानसिक तनाव के कारण उसने दवाई खा कर खुदकुशी करने की कोशिश की थी और सरकारी हॉस्पिटल काशीपुर से इलाज कराकर अपने घर आ गयी थी और परिवारवालों के द्वारा समझाने पर फिर एक बार उक्त मामले को भूल गयी थी।

युवती ने बताया कि 2-3 दिन पहले वही लड़का उसके घर पर आया और उसे व उसके परिवार को गन्दी गंदी गालियां व धमकी देने लगा कि पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। उिसे व उसके परिवारवालों को उक्त लड़के से जान माल का खतरा बना हुआ है। भविष्य में उनके साथ कुछ भी गलत घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार उक्त लड़का होगा। उसने उक्त लड़के के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई संजय सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles