spot_img
spot_img
Wednesday, July 22, 2026
spot_img

जसपुर : जाटव समाज ने की नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जाटव महासभा उत्तराखंड की जसपुर शाखा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण नेता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जाटव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाटव ने दर्जनों लोगों के साथ कोतवाली जसपुर के एसएसआई भोपाल सिंह पोरी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि ग्राम निवारमंडी निवासी एक ग्रामीण सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर सूरज सिंह प्रजापति नाम की आईडी से अनुसूचित जाति, उनके आराध्य व गणमान्य नेताओं, दलित महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी व कमेंट्स करता है। जिसे पूरे समाज ने देखा है। जिससे जाटव समाज के लोगों में काफी आक्रोश है।

उन्होंने दोषी व्यक्ति के खिलाफ सांप्रदायिक दंगा भड़काने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

वहीं, जाटव महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी नितिन कुमार एडवोकेट ने बताया कि पूर्व में भी कोतवाली जसपुर में सूरज सिंह नाम से कई मुकदमे दर्ज हैं।

पत्र देने वालों में सुरेंद्र सिंह जाटव, प्रशांत कुमार, भगवान दास, संजय सिंह, राम लाल, राजकुमार, नितिन कुमार एडवोकेट आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles