spot_img
spot_img
Thursday, July 23, 2026
spot_img

काशीपुर : महाराणा प्रताप चौक पर जूस की ठेली पर शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक पर जूस की ठेली पर शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके पास देशी शराब के 27 पाउच व अंग्रेजी शराब के खाली पव्वे बरामद किये हैं।

आपको बता दें कि कटोराताल चौकी इंचार्ज एसआई मीना रावत, एसआई गिरीश चन्द्र व कां. गणेश राम के साथ गश्त कर रही थीं। तभी एक मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति महाराणा प्रताप चौक से करीब 30-40 मीटर पहले जूस की ठेली पर आने-जाने वाले लोगों को माल्टा शराब बेच रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसआई मीना रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो देखा कि जूस की ठेली चलाने वाला एक यवुक आने जाने वाले लोगों को अपनी दुकान पर लटके प्लास्टिक के थैले से पाउच रुप में माल्टा शराब बेच रहा है और वह दुकान में शराब पिलाता भी है। उक्त युवक नाम-पता पूछते हुए उसकी जामा तलाशी ली तो उसने अपना नाम गौरव अरोरा (35 वर्ष) पुत्र बनवारी लाल निवासी शक्ति नगर, नई सब्जी मण्डी, काशीपुर बताया।

गौरव अरोरा दुकान में लटके कट्टे की तरफ देखकर सकपका गया, जिस पर उक्त कट्टे को खोलकर देखा तो कट्टे के अन्दर कुल 27 माल्टा देशी मसालेदार शराब 200 एमएल के पाउच मिले। उक्त व्यक्ति से माल्टा शराब रखने व बेचने का लाईसेन्स तलब किया तो लाईसेन्स दिखाने से कासिर रहा तथा बताया कि मैं जूस की ठेली लगाता हूँ, जूस की बिक्री से घर का खर्चा नही चल रहा था, जिस कारण मैं जूस की आड़ में देशी शराब भी बेच लेता हूँ।

पुलिस ने दुकान में रखे आईसकोल्ड थर्माकोल को चैक किया तो उसमें से 7 पव्वे खाली कांच के पव्वे (रॉयल स्टैग के 2, इम्पीरियल ब्लू के 03, रॉकफॉर्ड 1, मैजिक बूमर का 1) बरामद हुए।

पुलिस ने गौरव के खिलाफ 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles