spot_img
spot_img
Sunday, August 9, 2026
spot_img

काशीपुर : गांव के ही युवक निकले चोर, चोरी के माल के साथ गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
कुंडा/काशीपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कुंडा कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक हार, 3 अंगूठियां एवं 4 बिछुए बरामद कर लिए।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल कुंडा धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 06.08.2026 को बाबू हुसैन निवासी सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा द्वारा कोतवाली कुंडा में सूचना दी गई कि उसके सरवरखेड़ा स्थित घर में दिन के समय अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं। प्राप्त सूचना पर कोतवाली कुंडा में धारा 305।/331(3)/351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। कोतवाली कुंडा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सूचना पर किमाया बैंकेट हॉल के बाईं ओर जाने वाली सड़क से 2 संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से दिनांक 06.08.2026 को बाबू हुसैन के घर से चोरी किए गए 1 हार, 3 अंगूठियां एवं 4 बिछुए बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. साजिद उर्फ सज्जू (23 वर्ष) पुत्र अब्दुल रशीद निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कुंडा, जनपद ऊधम सिंह नगर।
2. अरमान (22 वर्ष) पुत्र अहमद नबी उर्फ नविया निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा, जनपद ऊधम सिंह नगर।

पुलिस टीम में एसआई मनोज सिंह देव, कां. बृजेश कुमार तथा राजकुंवर बोरा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles