spot_img
spot_img
Wednesday, September 16, 2026
spot_img

चुनावी रंजिश में भिड़ गये दर्जनों, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरु की कानूनी कार्रवाई

बाजपुर (महानाद) : चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम रेहटा में दर्जनों लोग एक दूसरे से भिड़ गये, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

ग्राम रहटा, बाजपुर के ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दूसरी बार निर्वाचित ग्राम प्रधान के पद पर है, जिसके कारण गांव के कुछ व्यक्ति उससे चुनावी रंजिश रखते हुए पूर्व से उसे जान से मारने की धमकी देते चले आ रहे हैं।

ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि दिनांक 13-09-2026 को शाम के लगभग 7.00 बजे उसकी भतीजी सलोनी पुत्री खेम सिह एवं भाभी शिक्षा देवी पत्नी खेम सिह जब रास्ते से जा रही थीं, तब उनके साथ निम्न व्यक्तियों द्वारा हाथापाई एव जानलेवा हमला एव मारपीट की गयी, जो इस प्रकार है सागर पुत्र स्व नत्थू सिंह, शिवम पुत्र नत्थू, जतिन पुत्र स्व. हरेश सिह, बनारसी पुत्र लच्छी सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र बनारसी, जय पुत्र हरेश सिंह शिवांस पुत्र गोकुल।

मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट कर जानलेवा हमला किया गया जिससे सबको गुम चोटें आयी हैं। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने उक्त 6 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एअसाई भारत भंडारी के हवाले की है।

वहीं, ग्राम रहटा निवासी जतिन राठौर पुत्र हरीश सिंह राठौड़ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 13 सितंबर 2026 की शाम के लगभग 7ः30 बजे, ग्राम रैंटा के ही निवासी मनोज राठौर पुत्र रमेश सिंह, रमन राठौर पुत्र रमेश सिंह, राहुल राठौर पुत्र रमेश सिंह, आशु सिंह पुत्र तुलाराम, तुलाराम, आदित्य सिंह पुत्र खेम सिंह, खेम सिंह, जतिन सिंह पुत्र रामगोपाल, विशाल सिंह पुत्र सुखवा सिंह, प्रदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, शंकर पुत्र प्रीतम सिंह, प्रीतम सिंह और सहज सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह व अन्य एक साथ होकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर के बाहर आ धमके।

जतिन ने बताया कि उक्त सभी व्यक्तियों ने आते ही अत्यंत अभद्र व गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया और उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया और उसकी माता तथा परिवार के अन्य सदस्य उसे बचाने आए, तो उक्त हमलावरों ने उनके साथ भी बतमीजी की और उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं।

जतिन ने बताया कि विवाद की पृष्ठभूमि यह है कि दिन में ग्राम रहटा स्थित शिव मंदिर पर धर्मशाला निर्माण को लेकर एक बैठक चल रही थी। उसका एवं उसके परिवार का उस बैठक से कोई लेना-देना नहीं था, वह केवल वहाँ उपस्थित था। उस बैठक में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के चलते उक्त सभी आरोपी शाम को रंजिश रखते हुए उसके घर पर हमला करने आ पहुँचे।

जतिन ने बताया कि गत 23 अगस्त 2026 को रात लगभग 9ः30 बजे भी इन्हीं नामजद व्यक्तियों ने उसके घर के समीप हवाई फायरिंग व गोलियाँ चलाई थीं। उस समय भी पुलिस को सूचना दी गई थी और पुलिस इन्हें ले भी गई थी, परंतु बिना किसी ठोस कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। कार्रवाई न होने से इन आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और गाँव में इनकी गुंडागर्दी बढ़ गई है। उक्त नामजद व्यक्तियों से उसे तथा उसके परिवार को जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने उक्त 13 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 191(2), 191(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एअसाई भारत भंडारी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles