spot_img
spot_img
Saturday, September 19, 2026
spot_img

जसपुर : 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 2 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त 2 बाइकों को भी सीज कर दिया।

आपको बता दें कि एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोतवाली जसपुर पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्रथम कार्यवाही –
दिनांक 18.09.2026 की रात्रि चौकी सूतमिल पुलिस टीम द्वारा कासमपुर-शरीफनगर रोड पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके18सी -0029 से 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। मौके से मौ. गुलशेर (26 वर्ष) पुत्र मौ. जाकिर, निवासी शरीफ नगर, कुआंखेड़ा, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई।

द्वितीय कार्यवाही –
चौकी बाजार पुलिस टीम द्वारा कलियावाला से तहसील रोड के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके06एए-1970 से 7.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। मौके से शहजाद हुसैन (30 वर्ष) पुत्र सफीक अहमद, निवासी मौहल्ला पट्टी चौहान, जसपुर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश पाण्डेय, एसआई राजेंद्र प्रसाद, प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल प्रवीन्द्र सिंह, अरुण कुमार, कुलदीप सिंह, भवान सिंह एवं दीपक जलाल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles