विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मां बाल सुन्दरी चैती मंदिर के सेवादार ने जसपुर निवासी एक व्यक्ति पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
चैती मंदिर, खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर निवासी चंद्रपाल पुत्र डाल चन्द्र ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मां बाल सुन्दरी चैती मन्दिर का सेवादार है। दिनांक 5.10.2026 को जब वह मन्दिर में साफ सफाई कर रहा था तब प्रकाश गोस्वामी उर्फ हनी पुत्र कृष्णा गोस्वामी निवासी मौहल्ला नत्था सिंह, जसपुर मन्दिर परिसर में आया और आते ही उसके साथ हाथपाई कर लात घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट करी और गन्दी-गन्दी मां-बहन की गालियां व अपशब्द कहे।
चंद्रपाल ने बताया कि मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं व सेवादारों ने उसे बचाया नहीं तो वह उसे जान से मार डालता। जाते-जाते वह उसे जान से मारने की धमकी देकर गया है जिससे उसे अपनी जान माल का खतरा बना हुआ है।
चंद्रपाल ने कहा कि भविष्य में उसके साथ किसी भी तरह की अप्रिया घटना होती है तो उसका जिम्मेदार अनिल गोस्वामी पुत्र कृष्णा गोस्वामी होगा। उसने बताया कि उक्त घटना मन्दिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
पुलिस ने चंद्रपाल की तहरीर के आधार पर प्रकाश गोस्वामी के खिला। बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई शंकर सिंह बिष्ट के हवाले की है।



