spot_img
spot_img
Saturday, October 10, 2026
spot_img

डिग्री कॉलेज के प्राचार्य को तेल डालकर जिंदा जलाने की धमकी

सलीम बहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने डिग्री कॉलेज रामनगर के प्राचार्य को जान से मारने की धमकी देने और लोक सेवक के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 8.10.2026 को डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना था। इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी कार्यक्रम में डीएम नैनीताल, विभिन्न विभागों के लोक सेवक और बड़ी संख्या में आम जनता की उपस्थिति प्रस्तावित थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करना था।

कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवकोंकृ मौ. सानिब, मौ. अनस तथा कपिल बिष्टकृद्वारा पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा रही थी। इस बातचीत के दौरान इन युवकों द्वारा यह आपत्तिजनक टिप्पणी की गई कि ‘कल सुबह 10ः30 बजे इकठ्ठा होकर ज्ञापन देंगे और कार्रवाई न होने पर प्रिंसिपल के ऊपर तेल डालकर आग लगा देंगे।’

इन तीनों व्यक्तियों का यह कृत्य एक लोक सेवक को उसके पदीय कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने, उनमें भय पैदा करने और उन्हें गंभीर क्षति पहुँचाने की धमकी देने की श्रेणी में आता है। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एक गंभीर दंडनीय अपराध है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाल सुशील कुमार द्वारा उक्त युवकों के खिलाफ बीएनएस धारा 224, 351(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर

1. अनस (21 वर्ष) पुत्र जुल्फकार निवासीदृशक्तिनगर, पूछड़ी, रामनगर।
2. कपिल बिष्ट (26 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह बिष्ट निवासी किशनपुर छोई, रामनगर।
3. सानिब (24 वर्ष) पुत्र अजीम निवासीदृटांडा, रामनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles