spot_img
spot_img
Sunday, October 11, 2026
spot_img

एक्शन : कुण्डा कोतवाली में तैनात 2 चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विकास अग्रवाल
काशीपुर/कुण्डा (महानाद) : सड़क हादसों पर प्रभावी चेकिंग में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय गणपति ने पर दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

आपको बता दें कि दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को कोतवाली कुण्डा क्षेत्रांतर्गत हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 07 व्यक्ति घायल हो गए थे, जबकि 3 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के उपरांत क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा प्रभावी चेकिंग अभियान संचालित करने में लापरवाही का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया और तत्काल प्रभाव से दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं।

लाइन हाजिर किए गए चौकी प्रभारी:
1. एसआई सौरभ भारती, प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी, कोतवाली कुण्डा।
2. एसआई मनोज देव, प्रभारी चौकी मण्डी, कोतवाली कुण्डा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles