जसपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर उनके बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ग्राम तालबपुर, जसपुर निवासी धरमवीर सिंह पुत्र स्व. प्रेम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 10.10.2026 को रात्रि के करीब 8ः30 बजे से 9ः00 बजे के आसपास उनका बेटा घर का सामान लेने के लिए तालबपुर शराब भट्टी के पास गया था तो वहां मौजूद अनिल कुमार पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम तालबपुर, जसपुर बेवजह उनके बेटे के साथ गाली गलौज करने लगा।
धरमवीर ने बताया कि जब उनके बेटे ने बेवजह गाली गलौच करने के लिए मना किया तो अनिल कुमार उनके बेटे के साथ धक्का मुक्की करने लगा और उसने अपने भाई आंचल कुमार व आंचल के बेटा हिमांशु को मौके पर बुला लिया, उपरोक्त तीनों ने उनके बेटे के साथ बांस के डंडों से मारपीट की।
धरमवीर ने बताया कि अनिल कुमार ने पीछे से आकर बांस के डंडे से उनके बेटे के सिर पर वार किया, जिससे उनका बेटा नीचे जमीन में गिर गया और उक्त सभी लोग उनके बेटे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गये। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने धरमवीर की तहरीर के आधार पर उक्त युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच रुचिका रानी के सुपुर्द की है।



