spot_img
spot_img
Saturday, November 14, 2026
spot_img

काशीपुर : 2 महिलाओं के खाते से निकले लाखों रुपये

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : साइबर ठगों ने नगर निवासी 2 महिलाओं के खातों से लाखों रुपये निकाल लिये। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दज्र कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 16.10.2026 वह अपने फोन पर यूट्यूब चला रही थीं। यूट्यूब पर अपडेट का मैसेज आया था, इसी दौरान उउनके फोन पर यूपीआई ट्रांजेक्शन का मैसेज आया और उनके अकांउट से अलग-अलग टाईम पर एक लाख सैंतीस हजार रुपये कट गये।

महिला ने पुलिस से अपनी धनराशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।

वहीं, डॉ. पुनीत गुप्ता के पास, चामुंडा विहार, काशीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बैंक खाते से उनकी जानकारी एवं अनुमति के बिना धनराशि निकाल ली गई । जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

महिला ने बताया कि उनके बैंक खाते से 4,95,000, 1,35,000 निकल गये हैं। उन्होंने उनकी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles