विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बार एसोसिएशन काशीपुर के पूर्व उपाध्यक्ष ताजबर अब्बास नकवी के आकस्मिक निधन पर काशीपुर बार एसोसिएशन काशीपुर ने एक शोक सभा आयोजित कर, 2 मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोक सभा में अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, मुस्तफा मालिक, अब्दुल सलीम, देवांग मिश्रा, अफसर अली खान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।



