spot_img
spot_img
Thursday, November 12, 2026
spot_img

काशीपुर : 8 साल की बच्ची के साथ 29 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी 8 साल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी 29 साल का नीरज उर्फ चेंचू उर्फ पंकज उसकी 8 साल की पुत्री को पटाखे दिलाने के बहाने शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर नीरज के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 65(2) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 5(ड) 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई मीनाक्षी मनराल के सुपुर्द की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles