spot_img
spot_img
Thursday, November 12, 2026
spot_img

रामनगर रोड पर पलटा टेम्पो, भर-भर कर निकली शराब

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : रामनगर रोड पर एक टेम्पो पलटने से उसका चालक घायल हो गया, लेकिन आश्चर्य करी बात यह ळै कि उसमें बोरो में कच्ची शराब भरी हुई थी।

आपको बता दें कि रामनगर-काशीपुर हाईवे पर चिल्किया के निकट एक सवारी टेंपो संख्या यूके 19 टीए 0152 पलट गया, जिससे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर मौजूद लोगों ने प्राइवेट वाहन से उसे चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

हैरान करने वाली बात यह रही कि टेंपो में अवैध कच्ची शराब भारी मात्रा में भरी हुई थी। आखिर इतनी भारी मात्रा में कच्ची शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जा रही थी यह एक सोचनीय प्रश्न है।

मिली जानकारी के अनुसार टेंपों पीरूमदारा से रामनगर की ओर जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles