spot_img
spot_img
Wednesday, November 18, 2026
spot_img

रुपयों के लेन-देन को लेकर व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले 2 युवक गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार एवं एसपी सिटी व क्राइम तथा सीओ रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में पुलिस ने नन्दू कोली पर जानलेवा हमले के मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि वादिनी रामा पत्नी नन्दू कोली, निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर ने तहरीर देकर बताया कि दिनांक 12.10.2026 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे उनके पति नन्दू कोली काम से घर लौट रहे थे। इस दौरान सत्ता चौक के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान नन्दू कोली को जमीन पर गिराकर उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए। घायल को उपचार के लिए नारायण अस्पताल, रुद्रपुर ले जाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 109/352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

नामजद अभियुक्तों की तलाश के दौरान दिनांक 16.11.2026 को लगभग 6ः30 बजे, चौकी रम्पुरा के गेट के पास से निम्न अभियुक्तों को पकड़ा गया –
1. अमित कोली (20 वर्ष) पुत्र स्व. हरिप्रसाद, निवासी रम्पुरा, वार्ड नं. 24, रुद्रपुर।
2. जैकी (20 वर्ष) पुत्र देवकी कोली, निवासी रम्पुरा, वार्ड नं. 24, रुद्रपुर।

पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सत्ता चौक के पास रुपयों के लेन देन को लेकर नन्दू कोली से उनका विवाद हुआ था और विवाद के दौरान उन्होंने पास में पड़ी ईंट से उनके सिर पर वार किया था। अभियुक्तों के इस कथन की पुष्टि सहित घटना के अन्य पहलुओं की विवेचना की जा रही है।

पुलिस टीम में एसआई धीरज टम्टा तथा हे.कां. राजकुमार सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles