spot_img
spot_img
Saturday, November 21, 2026
spot_img

बेसहारा बच्चों का सहारा बनने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उर्वशी बाली

बेसहारा बच्चों का सहारा बनने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उतरीं 52 वर्षीय उर्वशी बाली

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : समाजसेवी एवं डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर क्षेत्र और देश का मान बढ़ाया है। सिंगापुर में पहली बार रॉयल कैरेबियन क्रूज(Royal Caribbean Cruise) पर 13 से 19 नवंबर तक आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिसेज इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता में उन्होंने ‘Woman of Substance’ का खिताब अपने नाम किया। यह सम्मान किसी बाहरी सुंदरता के बजाय, उनके मजबूत व्यक्तित्व, उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण को दिया गया है।

सात राउंड की कठिन स्पर्धा और अंतर्राष्ट्रीय जूरी की सराहना –
तीन दिवसीय सिटी टूर और सात विभिन्न राउंड वाली इस प्रतियोगिता में, जूरी म्यांमार की विन पा पा सोए और पुर्तगाल की डॉ. जीना रोशेल सहित अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों की जूरी, दुबई से महक कक्कड़, दिल्ली से कुसुम लता, कंचन गोरखपुर से, राजलक्ष्मी दिल्ली से, जूरी ने उर्वशी बाली के सामाजिक सरोकारों और आत्मविश्वास की विशेष रूप से ताली बजा के सराहना की।

क्रूज की 14वी मंजिल पर छाया उत्तराखंडी पिछौड़ा और नथ का जादू –
प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड में उर्वशी बाली ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से पेश किया। उन्होंने उत्तराखंड के पारंपरिक पिछौड़े और नथ के साथ लाल हिमाचल की टोपी व आभूषण, नागालैंड की स्कर्ट, राजस्थान की चूड़ियाँ और बरेली की पायल पहनकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक दिखाई। क्रूज की 14वी मंजिल पर जब वे पारंपरिक उत्तराखंडी वेशभूषा और नथ पहनकर निकलीं, तो सिंगापुर के स्थानीय नागरिकों और भारतीय मेहमानों ने उनकी जमकर प्रशंसा, की और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति को गर्व से प्रस्तुत करने के लिए उर्वशी बाली को देश प्रेम शब्दों में बधाई दी।

स्थानीय कारीगरों और युवा फोटोग्राफर को मिला वैश्विक मंच –
उर्वशी बाली ने अपनी इस उपलब्धि में अपने क्षेत्र के हुनरमंद लोगों को भी भागीदार बनाया। उनके विशेष परिधान कविता छाबड़ा लाइफस्टाइल द्वारा तैयार किए गए, जिन्हें काशीपुर के अलीगंज रोड (अली टेलर, ट्रेंड्स सीढ़िओं के नीचे ं जव ्र जंपसवत) मनप्रीत कौर अलीगंज रोड (अली टेलर, ट्रेंड्स सीडी ओ के नीचे a to z tailor) मनप्रीत कौर अलीगंज रोड boutique, सलीम भाई और काशीपुर के स्थानीय कारीगरों ने बारीक कारीगरी से सँवारा। वहीं, makeup के लिए 40 वर्षों का अनुभव रखने वाले मोनालिसा ब्यूटी पार्लर और 30 वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति कपूर खूबसूरत ब्यूटी पार्लर का मार्गदर्शन रहा। इसके साथ ही, उन्होंने रामनगर के युवा फोटोग्राफर सुबोध राणा को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर singapore में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने का अवसर दिया, जिनके कार्य की सभी ने बहुत सराहना की।

बेसहारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प –
अपनी जीत पर उर्वशी दत्त बाली ने कहा, ‘मेरा पिछौड़ा, नथ और यह अंतर्राष्ट्रीय ताज पूरे उत्तराखंड की जीत है। 52 वर्ष की उम्र में इस मंच पर उतरने का मेरा उद्देश्य केवल प्रतियोगिता जीतना नहीं था, बल्कि माता-पिता के स्नेह से वंचित, परित्यक्त और कानूनी व पारिवारिक उलझनों से जूझ रहे बच्चों की आवाज़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।’

उन्होंने बताया कि वे जल्द ही उत्तराखंड में भी एक बड़े मंच का आयोजन करेंगी, ताकि स्थानीय और ग्रामीण महिलाओं को अपनी कला, पारंपरिक परिधान और आभूषणों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles