spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

मालधन पहुंचा सैनिक का शव, शोक में डूबा गांव

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : सैनिक का शव मालधन पहुंचने पर पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मोहन सैनी उम्र 36 वर्ष पुत्र चुन्नीलाल सैनी निवासी ढेला बैराज, गांधीनगर, मालधन चैड़ का 6 फरवरी की देर रात सड़क हादसे में रेजिमेंट आर्मी यूनिट से मालधन आते समय सागर, मध्यप्रदेश में टाटा मैजिक में हुए एक्सीडेंट से मृत्यु हो गई जिनका पार्थिव शरीर आज प्रातः पुलिस चैकी में पहुंचा। आर्मी के अधिकारी हल्द्वानी से मालधन के लिए प्रस्थान कर चुके हैं उनके पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जायेगा।

इस दुःखद घड़ी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती आर्य, महेंद्र आर्य, पूर्व विधायक रणजीत रावत, जिला पंचायत सदस्य कुमारी मीरा, किशोरी लाल, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश, गिरधारीलाल, ममता आर्य, शंकर उजाला, इंद्रर लाल, रमेश पंडित, सूबेदार भूपालराम, बीडीसी मेम्बर राहुल कांडपाल, भुवन चंद्र, जयहिंद राम, बलदेव प्रसाद, एडवोकेट शीशपाल, विक्की प्रधान, पूर्व सैनिक शंकर कोहली, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस आशा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत सहित सैकड़ों लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles