spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

मारपीट कर लूटे एक लाख, घायल कारोबारी गंभीर

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : मदर कॉलोनी, महेशपुरा में बीती शाम एक व्यक्ति से मारपीट कर एक लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बांसफोड़ान चैकी पुलिस को तहरीर देकर मौहल्ले के ही कुछ लोगों पर लूटपाट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मदर कालोनी महेशपुरा निवासी बिलाल पुत्र मौहम्मद यामीन ने बांसफोड़ान चैकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता मौहम्मद यामीन को मौहल्ले के ही मुन्ना भाई ने एक लाख रुपये दिये थे। बीती शाम करीब 5 बजे उसके पिता यामीन रुपये लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में दूध की डेयरी के पास मौहल्ले के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर यामीन से एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मारपीट में घायल यामीन को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles