spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

हजारों नशीले इंजेक्शन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, तस्करों ने की टीम के साथ मारपीट

सत्तार अली
पिरान कलियर (महानाद) : मुखबिर की सूचना पर देहरादून से आइ्र टीम ने कलियर-धनौरी रोड पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशे के हजारों इंजेक्शन बरामद किये। वहीं नशा तस्करों ने टीम के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़ दिये।

हरिद्वार के ड्रग इंस्पेक्टर मानवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिल रही थी कि कलियर के आस पास नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर सप्लाई की जा रही है। जिस पर देहरादून से एफडीए एसआई जगदीश रतूड़ी व हरिद्वार से ड्रग विभाग ने एक संयुक्त टीम गठित कर सूचना के आधार पर धनौरी रोड से स्कूटर व पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर सप्लाई करने आये दो तस्करों अमान पुत्र सरपा निवासी महमूदपुर व जावेद पुत्र सलीम निवासी कोटा मुरादनगर हाल निवासी नई बस्ती कलियर को गिरफ्तार कर उनके बैग से हजारों इंजेक्शन बरामद कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व टीम के साथ मारपीट करने व सरकारी कार्यो में बाधा डालने का मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। जबकि एक नशा तस्कर मौके का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। तीनों युवक काफी समय से नशे का कारोबार कर रहे थे।

इस मौके पर एफडीए देहरादून एसआई जगदीश रतूड़ी, संजय सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह, हरिद्वार ड्रग विभाग से डीआई एमएस राणा, बीसी पंत आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles