spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

नवज्योति जनकल्याण समिति ने किया करोना योद्धाओं का सम्मान

देहरादून (महानाद) : रविवार को नवज्योति जनकल्याण समिति द्वारा करोना योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर 75 महिलाओं एवं 25 पुरुषों को सम्मानित किया गया।

बता दें कि देश दुनिया में वैश्विक कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉक डाउन घोषित किया गया था। कोरोना महामारी ने देश और दुनिया की मुश्किलें तो बढ़ाई लेकिन इन्हीं मुश्किलों में रहा चुन कुछ ने अपने जज्बे से अपनी इमानदारी से जिम्मेदारी से एक मिसाल कायम की। ऐसे ही व्यक्तियों को नवज्योति जन कल्याण समिति द्वारा सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक किया जिनमें आशा कार्यकत्री, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं समाज के कई संगठनों से जुड़े व्यक्तियों को इस करोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया।

कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों को खाने पीने का सामान इन्हीं लोगों के द्वारा वितरित किया गया। महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता की किट वितरण की गई एवं 2 गज की दूरी का पालन करने की सलाह दी गई। मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई। सैनिटाइजर का प्रयोग करने की सलाह दी गई एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई। संस्था द्वारा बेहद सराहनीय करने वाले महिलाओं एवं पुरुषों को आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विरेंद्र रावत द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसी खत्री द्वारा की गई। मंच का संचालन सुशीला खत्री द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुसुम सिंधु अध्यक्ष अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद उत्तराखंड, जिला पंचायत सदस्य रानीपोखरी उपस्थित रही एवं हेमा पुरोहित भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि भगवान सिंह पोखरियाल, ब्लॉक प्रमुख डोईवाला, नितिन रावत सोशल मीडिया प्रभारी, राजवीर खत्री, रविंदर बेलवाल, ग्राम प्रधान सुधीर अधूरी, विक्रम सिंह नेगी, विजय भट्ट, दिनेश सजवान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इसके अतिरिक्त मेहंदी प्रतियोगिता एवं उत्तराखंड की संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles