spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

धर्म छिपाकर 4 साल तक किया दुष्कर्म, शादी का दबाव डाला तो बोला कि पहले बदलो धर्म

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : हल्द्वानी में एक युवक पर धर्म छिपाकर एक युवती से 4 साल तक दुष्कर्म करने के आरापे लगे हैं। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मुखानी की एक कालोनी में रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 साल पहले जान पहचान सोनू नाम के युवक के साथ हुई उसने उससे शादी करने को भी कहा जिस पर वह उसके झांसे में आ गई और दोनों साथ रहने लगे। उकत सोनू युवती को भरोसे में लेने के लिए अपने परिवारजनों से उसकी फोन पर बात कराता रहा। युवती ने आरोप लगाया कि सोनू शादी की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 4 साल बीत जाने पर जब युवती ने युवक से शादी करने का दबाव डाला तो उसने कहा कि वह उसके धर्म का नहीं है। उसका नाम रिजवान पुत्र रिुाकत खान, केलाखेड़ा, बाजपुर है। इसलिए यदि उसे उससे शादी करनी है तो उसे अपना धर्म परिवर्तन करना होगा।

युवती ने आरोप लगाया कि युवक व उसके परिजन उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। रिजवान, उसकी मां सहित अन्य लोग उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बीते दिन रिजवान ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एसआई दीपा जोशी को सौंपी है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles