spot_img
spot_img
Sunday, August 16, 2026
spot_img

बड़ी खबर : मोदी ने बनाई हाई पावर टास्क फोर्स

नई दिल्ली (महानाद) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार शाम को लगभग 7 बजे इस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए छात्रों और परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा संदेश दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे आज जेलों में हैं। उन्होंने घोषणा की कि परीक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक हाई-पावर टास्क फोर्स बनाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की है और संसद में कठोर सजा वाले प्रावधानों के साथ कानून लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ भविष्य की परीक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाना जरूरी है, ताकि छात्रों का भरोसा कायम रहे।

https://www.instagram.com/reel/DbQfIx5zIun/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles