spot_img
spot_img
Friday, September 18, 2026
spot_img

चीमा चौराहे पर रेलवे फाटक के पास युवक की चाकू मारकर हत्या

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : चीमा चौराहे पर रेलवे फाटक के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

चाँदपुर, हेमपुर डिपो, प्रतापपुर, काशीपुर निवासी सुनील कश्यप पुत्र धर्मपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भांजा गौरव पुत्र स्व. सतीश कश्यप निवासी चतरपुर मेवला, पो. दढ़ियाल, थाना टाण्डा, जिला रामपुर का रहने वाला था, जो नशे का आदी है और काशीपुर में रहकर टैन्ट हाऊस का काम करता था।

सुनील ने बताया कि दिनांक 26.7.2026 की शाम के लगभग 7ः40 बजे पुलिस उसकी चाँदपुर स्थित दुकान पर आई और ताया कि उसके भांजे गौरव के चाकू लगा है और उसकी मृत्यु हो गयी है। जिस पर वह तुरन्त मोर्चरी पहुँचा, वहां पर उसके भांजे का दोस्त मुकीम मिला। उसने उसे बताया कि गौरव की अबूला उर्फ गुल्लू निवासी अल्ली खां ने उसके सामने ही लगभग शाम सात बजे उसकी छाती में चाकू मारा था, जिससे उसकी मौत हुई है। मुकीम ने उसे बताया कि घटना चीमा चौराहे के पास रेलवे फटाक के पास की है।

सुनील ने उक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

सुनील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अबूला उर्फ गुल्लू के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसएसआई नवीन बुधानी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles