पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने जसपुर क्षेत्र का दौरा कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
शनिवार को एसएसपी अजय गणपति ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर जसपुर क्षेत्र का दौरा किया। उक्त जानकारी देते हुए जसपुर कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि एसएसपी ने जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जसपुर-भूतपुरी मार्ग स्थित नादेही पुलिस चौकी, जसपुर-अफजलगढ़ मार्ग स्थित सूत मिल चौकी, धरमपुर पुलिस चौकी तथा जसपुर-पतरामपुर मार्ग स्थित पतरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का भ्रमण कर मार्गाे की स्थिति का जायजा लिया, ताकि कावड़ यत्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
एसएसपी गणपति ने पुलिस को कांवड़ यात्रा के संबंध में कानून का कड़ाई से पालन करने एवं जसपुर क्षेत्र भर में लगे सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराकर नजर रखने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिये।



