spot_img
spot_img
Thursday, September 17, 2026
spot_img

लॉयन्स क्लब जसपुर ने किया वृक्षारोपण

जसपुर (महानाद) : लॉयन्स क्लब जसपुर ग्रेटर द्वारा मोक्ष धाम परिसर स्थित लॉयन्स वाटिका में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक लॉ. राजाराम राजपूत ने वृक्षारोपण के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें तथा उसकी देखभाल का भी संकल्प लें।

क्लब अध्यक्ष लॉ. अमित गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और समृद्ध पर्यावरण देना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

इस अवसर पर मोक्षधाम अध्यक्ष विश्वपाल विश्नोई, सचिव लॉ. अंकुर बंसल, कोषाध्यक्ष लॉ. अवलोक जैन, लॉ. तरुण पधान, लॉ. सुरेंद्र अरोरा, लॉ. संजय गर्ग, लॉ. कपिल राजन अग्रवाल, लॉ. हर्षित अग्रवाल, लॉ. मनोज चौहान, लॉ. हरिओम अरोरा, लॉ. सुशांत विश्नोई, लॉ. अवनीश गहलौत लॉ. नीरज अग्रवाल, लॉ. मोहित गर्ग आदि लॉयन साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles