spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

विवाहिता का हत्यारा पति गिरफ्तार

रजनेश सिंह
एटा (महानाद) : थाना जैथरा पुलिस ने दहेज की माँग को लेकर हुई युवती की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बात दें कि विगत 15 मार्च 2021 को योगेश गुप्ता पुत्र नत्थूलाल निवासी कलान, जनपद शाहजँहापुर ने थाना जैथरा सूचना देकर बताया कि उसकी बहन शिल्पी गुप्ता (उम्र 24 वर्ष) की शादी सचिन गुप्ता पुत्र किशोरीलाल गुप्ता निवासी मौ. नेहरूनगर, जैथरा जिला एटा के साथ लगभग 16  महीने पहले की थी, जिसकी आज 15 मार्च 2021 को उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या कर दी है। यागेश गुप्ता की तहरीर के आधार पर थाना जैथरा पर मु.अ.सं. 117/2021 धारा 323, 498ए, 304 बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी एटा ने घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा को निर्देशित किया। जिसपर थाना जैथरा पुलिस ने 17 मार्च 2021 को मृतक महिला के पति सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई चरन सिंह, हे.कां. विनीत कुमार तथा कां. अमित कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles