spot_img
spot_img
Friday, October 23, 2026
spot_img

ओवर स्पीड के कारण स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर से गिरा चालक, मौत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : स्पीड ब्रेकर पर ओवर स्पीड के कारण ट्रेक्टर पर नियंत्रण न रखने की वजह से ट्रेक्टर चालक सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि मोहन सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी ढकिया नंबर 1, कुंडेश्वरी आज सुबह लगभग 8ः30 बजे ट्रैक्टर से ग्राम मेहतावन जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के पास पहुंचा ओवर स्पीड होने के कारण यह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका ट्रैक्टर एक खेत में जाकर पलट गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे गिरीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल के परिजन उसे जसपुर बस अड्डे स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मोहन सिंह मेहतावन निवासी हरजीत सिंह के यहां ट्रैक्टर ड्राइवरी का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी प्रेमवती तथा छोटे-छोटे पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles