spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

बदमाश को पकड़ने गए, लुटवा दी अपनी एके 47, सस्पेंड हुए अलग

नानकमत्ता (महानाद) : नानकमत्ता के इनामी अपराधी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र सलस राय उर्फ छीला सिंह निवासी राधपुरी थाना हजारा, जनपद पीलीभीत (उ0प्र0) को गिरफतार करने हेतु जनपद पीलीभीत (उ0प्र0) गई हुई थी। थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा उच्चाधिकारियों की अनुमति प्राप्त किये बिना दबिश दी गई तथा इस दौरान थाना नानकमत्ता से दबिश हेतु ले जायी गयी राईफल एके-47 को उक्त इनामी अपराधी द्वारा छीन लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा अपने कार्य में घोर लापरवाही की गई जिस पर एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर द्वारा तत्काल उक्त पुलिस टीम के सदस्य उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, का0 वीरेन्द्र बोरा, प्रकाश सिंह, हरेन्द्र थापा व  नवनीत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles