spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

काशीपुर में निःशुल्क ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मुहैया करा रहे हैं राहुल-आकाश व उनकी टीम

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कोरोना महामारी के चलते अनेकों समाजसेवी अपने-अपने स्तर से लोगों कि मदद करने में जुटे हैं और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसी ही सेवा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राहुल रमनदीप व आकाश कम्बोज भी कर रहे हैं।

राहुल ने बताया कि इस महामारी ने हर व्यक्ति पर बेहद बुरा प्रभाव डाला है। हम सभी को अपने आसपास रहने वाल लोगों की मदद करनी चाहिए। बहुत से लोग बेरोजगार हो गये हैं। उनके सामने खाने पीने का संकट न खड़ा हो इसका ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह से जरुरतमंदो की मदद के लिए जुट जाते हैं और जब तक यह महामारी चल रही है वह इसी तरह अपना कार्य जारी रखेंगे।

उन्होंने बताया कि विगत कुछ दिनों से ऑक्सीजन की भारी कमी के चलते वह जरुरतमंद लोगों को निःशुल्क ऑक्सीजन गैस सिलेंडर मुहैया करा रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles