spot_img
spot_img
Monday, October 19, 2026
spot_img

बाॅलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार पुलिस को दिये राशन के 25 बैग

प्रदीप फुटेला/शिवली
कोटद्वार (महानाद) : प्रदेश में कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते ‘मित्र पुलिस’ द्वारा गरीबों असहाय लोगों की मदद के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन हौंसला’ अभियान के तहत एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देश पर कोटद्वार कोतवाली में स्थापित किए गए कम्युनिटी बास्केट में फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध व चर्चित अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की संस्था उर्वशी रौतेला फाउंडेशन द्वारा गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए 25 राशन के बैग कोतवाली पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमें ढाई कुंतल आटा, 25 किलो चीनी, 25 किलो दाल, 25 किलो चावल, 25 किलो नमक व 12 लीटर तेल शामिल है। यह राशन के बैग उर्वशी रौतेला के पिता मनमोहर सिंह रौतेला व फाउंडेशन के सचिव चन्द्र मोहन जदली की ओर से आज पुलिस को उपलब्ध कराए गए।

एसपी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी ने बताया कि यह राशन के बैग गरीब और असहाय लोगों के अलावा प्रदेश में लाॅकडाउन के चलते जिन लोगों की नौकरी चली गई है अथवा बेरोजगार हैं, उन लोगों को वितरित किए जाएंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles