spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

बड़ी खबर : विधायक के प्रयास से रामनगर के फल पट्टी क्षेत्र में शुरु हुई दाखिल खारिज की प्रक्रिया

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : फल पट्टी क्षेत्र में लंबे समय से रजिस्ट्री दाखिल खारिज होने पर प्रतिबंध लगा हुआ था जो क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बता दें कि रामनगर में फल पट्टी क्षेत्र में लंबे समय से दाखिल खारिज पर प्रतिबंध लगा हुआ था, जिसके चलते क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी को देखते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा लगातार दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास किए जा रहे थे, जोकि आखिरकार सफल हो गये हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दाखिल खारिज प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए है।

विधायक बिष्ट द्वारा फल पट्टी क्षेत्र में दाखिल खारिज की प्रक्रिया को प्रारम्भ करवाने के लिये आस्थान ग्रुप के डायरेक्टर पवन अग्रवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट को पुष्प भेंट कर धन्यवाद प्रेषित किया।

इस अवसर पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, मीडिया प्रभारी नरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, नरेन्द्र चैहान, करनपुर सोसाइटी अध्यक्ष विजयपाल रावत, जिलामंत्री किसान मोर्चा विपिन जोशी, भाजपा युवा नेता जगमोहन सिंह बिष्ट, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, शक्ति केन्द्र संयोजक मनमोहन बिष्ट, महेंद्र मेहरा, पूछड़ी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शकील अहमद, अनुज अग्रवाल, इन्दर लाल , विजय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles