spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

उत्तराखंड : कई आईएएस/पीसीएस के तबादले, हंसादत्त पांडे बने गन्ना आयुक्त काशीपुर

देहरादून (महानाद) : शासन ने आज 6 आईएएस तथा दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये।
आईएएस आशीष चौहान से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन वापिस ले लिया गया है। आईएएस अभिषेक रुहेला से प्रबंध निदेशक कुमाऊँ मंडल विकास निगम तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार वापिस ले लिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को कुमाऊँ मंडल विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर देहरादून आईएएस वरुण चौधरी को चमोली का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर टिहरी आईएएस संदीप तिवारी को मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल बनाया गया है। वहीं आईएएस अंशुल सिंह की डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर पद पर तैनाती रद्द कर दी गई है।
पीसीएस ललित मोहन रयाल को से गन्ना एवं चीनी आयुक्त काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार हटाकर मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे को गन्ना एवं चीनी काशीपुर के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles