spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर तेजी से बढ़ रहे अत्यचार के मामलों को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं एवं दलितों पर तेजी से बढ़ रहे अत्यचार को लेकर सरकार का पुतला दहन किया।

ग्राम गिरधई में ज्वालापुर से स्थानीय विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की करतूतों से देश कलंकित हो रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में बढ़ रही बलात्कार की घटनाएं तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितने जोर-शोर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जा रहा है उतनी ही तेज गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के एक पूर्व संगठन महामंत्री पर भी एक महिला द्वारा यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में भी भाजपा सरकार ने कोई कार्रवाई न करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया। पीड़िता आज भी न्याय के लिए भटक रही है। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में भय और आराजकता का माहौल बना हुआ है। उत्तराखंड राज्य में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

पुतला फूंकन वालों में हिमांशु गाबा, मनोज पटेल, संदीप सहगल, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, इन्दर सिंह, उपकार सिंह, रवि ढींगरा, विकल्प गुड़िया, नितिन कौशिक, इंदुमान, रोशनी बेगम, गीता चैहान, सचिन नाडिग एडवोकेट, राशिद फारुखी, प्रीत बम, सरित चतुर्वेदी, अनिल शर्मा, विकास कौशिक आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles