spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

वाह रे डाॅक्टर : पत्नी को भी धोखा – प्रेमिका को भी धोखा

देहरादून (महानाद) : एक युवती ने क्लेमनटाउन थाने में तहरीर देकर एक डाॅक्टर पर धोखा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने तहरीर देकर बताया कि मार्च 2020 में वह अपनी नानी के यहां बिजनौर गई थी। वहां कोरोना की जांच के लिए डाक्टरों की एक टीम आई थी। युवती की बहन में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसने डाॅक्टरोें की टीम से से संपर्क किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात टीम के एक डाॅक्टर, निवासी आकृति विहार, क्लेमेनटाउन से हुई जो स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात थे। इसके बाद डाॅ. ने युवती से उसका मोबाइल नं. ले लिया और दोनों में बातचीत होने लगी। फिर डाॅ. ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर युवती ने इस प्रस्ताव के बारे में अपने घरवालों को बताया। अच्छा रिश्ता देख उसके परिवारवाले इस रिश्ते के लिए राजी हो गये।

इसके बाद डाॅक्टर उसे अपने आकृति विहार स्थित घर लेकर आया। जहां उसने बताया कि वह पहले से शादी शुदा है। उसके एक बच्चा है। लेकिन उसका उसकी पत्नी से विवाद हो गया था जिसके बाद उन दोनों के बीच तलाक हो चुका है। इसके बाद विगत बुधवार को उसे फिर से अपने घर बुलाया। वे दोनों एक साथ घर में ही थे कि तभी बृहस्पतिवार को एक महिला वहां आई तो पता चला कि वह महिला डाॅ. की पत्नी है। डाॅ. की पत्नी ने बहुत हंगामा काटा। जिस पर पता चला कि डाॅ. का अपनी पत्नी से कोई तलाक नहीं हुआ है और वह उसे धोखा देकर शादी का झूठा दिलासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जिसके बाद पीड़ित युवती क्लेमनटाउन थाने पहुंची और वहां आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles