spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

उत्तराखंड : 27 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, रात्रि 9 बजे तक खुलेंगी दुकानें

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक बार फिर से 27 जुलाई सुबह 6 बजे तक कुछ ज्यादा छूटों के साथ बढ़ा दिया है।

शासकीय प्रवक्ता सुबेाध उनियाल कोविड कर्फ्यू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि

अब सभी दुकानें सुबह 8 बजे से 9 बजे तक खुलेंगी।

उत्तराखंड के निवासियों को अब मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों पर जाने के लिए आरटीपीसीआर या या एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है।

जो लोग हवाई मार्गाें से उत्तराखंड आ रहे हैं, यदि उन्होंने कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा रखी हैं तो उन्हें प्रदेश में आने की इजाजत दी जायेगी।

वाटर पार्क तथा मल्टीप्लेक्स को 50 प्रतिशत क्षमता के आधार पर खोले जाने की अनुमति देदी गई है।

अन्य शर्तें पूर्व की भांति रहेंगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles