spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

भाजपा को तलाक देकर प्रीतम सिंह के समक्ष कांग्रेस के दूल्हे बने दूल्हे खां

भाजपा ने तीन सीएम बदलकर उत्तराखंड को सीएम की प्रयोगशाला बना दिया : नेता प्रतिपक्ष

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि समय कम है और चुनौतियां अधिक हैं। इन सब को पार करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस 2022 में सरकार बनायेगी।

अफजलगढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री दूल्हे खां सहित भाजपा छोड़कर आये करीब दर्जन भर से अधिक लोगों का नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रणजीत रावत ने फूल मालाओं से स्वागत कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कारण अर्थव्यवस्था गिर गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रोजगार के अवसर नहीं दिए और पेंशन को बंद कर दिया गया है। किसानों के ऋण माफी की बात कही थी, लेकिन सरकार उसे भी माफ नहीं कर पाई है। भाजपा ने तीन सीएम बदलकर उत्तराखंड को सीएम प्रयोगशाला बना दिया। जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। कांग्रेस ने जनता के सहयोग से भाजपा सरकार को उखाड़ने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कांग्रेसियों समेत जसपुर विधानसभा क्षेत्र वासियों से आहवान किया कि वह अभी से चुनाव के लिए जुट जाए।

इससे पहले विधायक आदेश चौहान ने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा किया जा रहे भेदभाव के बारे में बताकर सरकार को उखाड़ने का आहवान किया। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रणजीत रावत ने कांग्रेस की उपलब्धियों के गिनाकर भाजपा की नाकामियों के बारे में बताया। उन्होंने काले कानून, महंगाई के बारे में बताकर सरकार को उखाड़ फैकने का संकल्प लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर डॉ. एमपी सिंह, रवि डोगरा, आर्येद्र शर्मा, नईम प्रधान, जाकिर हुसैन, सुखवीर सिंह भुल्लर, रूबी खातून, राजकुमार सिंह, अतीकुर्रहमान रहबर, हाजी हमीद, राहुल गहलौत, डा.शुभ चंद्र, मौ. आरिफ, मौ. इख्तियार बब्लू, करिश्मा गहलौत, शाहनवाज, मुकेश पधान, राजेंद्र सिंह बिट्टू, हिमांशू नंबरदार, अरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

भाजपा नेता दूल्हे खां के अचानक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाने पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉक्टर सिंघल ने कहा कि यह एक मामूली बात है। दूल्हे खां भाजपा का था ही नहीं, उसके साथ किसी भी व्यक्ति ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं की। वो अकेले ही पाला बदल गए हैं।

डॉक्टर सिंघल ने बताया कि बीते चुनावों से लेकर आज तक कई लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी है। अबकी बार फिर भाजपा की सरकार उत्तराखंड में अपना विजय परचम लहराएगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, उत्तराखंड का विकास होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles