spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

जसपुर में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का जोरदार स्वागत : काले झंडे भी दिखाएं

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार जसपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सांसद अजय भट्ट का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए एवं उसका पक्ष जानने के लिए निकाली जा रही है। जसपुर क्षेत्र के तीरथ नगर गांव के तीर्थ मंदिर का विकास किया जाएगा। प्राचीन मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

अपने निर्धारित समय से 4 घंटे विलंब से पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सीमा से ढोल नगाड़ा बजाते हुए बैंड बाजों से स्वागत किया। नगर के मुख्य मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंची यात्रा का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने भारत देश को विश्व में सम्मान मिला है। जन आशीर्वाद यात्रा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए तथा जनता का पक्ष जानने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत होने के कारण विलंब हुआ है।

इससे पूर्व जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने उन्हें तलवार भेंट की वही भाजपा उपाध्यक्ष खड़क सिंह चौहान ने गणेश प्रतिमा भेंट की। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर अजय भट्ट का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रुहेला, खिलेंद्र चौधरी, मनोज पाल, शीतल जोशी, डॉ. सुदेश चौहान, बलराम तोमर, हरप्रीत हैप्पी, विनीत चौहान, राजकुमार गुंबर, चौधरी ब्रजवीर, सुधीर विश्नोई, कमल चौहान आदि उपस्थित रहे।

जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर तय किए गए समय लगातार बदलते रहे। भाजपा की तरफ से पहले 2 बजे का समय दिया गया। उसके बाद इस समय को बढ़ाकर 4 बजे कर दिया गया। तय समय के बाद भी केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की जन आशीर्वाद यात्रा रात्रि 8 बजे जसपुर के सुभाष चौक स्थित एक बैंकट हॉल में पहुंची। अंधेरा होने के कारण हाईवे पर दोनों और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद पंजाबी कॉलोनी से होते हुए दोनों और के वाहनों को निकाला।

आमने-सामने

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा के जसपुर पहुंचने पर गुरुद्वारे पर एकत्र किसानों ने नारेबाजी कर काले झंडे दिखाए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल उन्हें कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक लिया तथा आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने कुछ किसानों को गिरफ्तार किया तथा कुछ को कड़ी मशक्कत कर वापस भेज दिया। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों के शर्ट की नेम प्लेट टूट कर गिर गई तथा किसी का चश्मा तो किसी का पेन जैसे सामान मौके पर गिर गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान मामला चर्चा का विषय बना रहा।

मौके पर जिले के सभी थानों की फोर्स, सीपीयू, आईआरबी के जवान, एसपी क्राइम मिथिलेश कुमार, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार, समेत उधम सिंह नगर के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर देर रात तक सुभाष चौक पर डटे रहे।

प्रदर्शन करने वालों में सुखबीर सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह, हिमांशु, सुरजीत ढिल्लो, आफताब, दीप सिंह, सुरजीत सिंह, जितेंद्र, अमनप्रीत, बलजीत सिंह, हरदीप सिंह, रमनदीप सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles