spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

साधुवाद : अग्रवाल सभा काशीपुर में 113 दिन में लगी 25000 लोगों को कारोना वैक्सीन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : श्री अग्रवाल सभा काशीपुर में चल रहे वैक्सीन कैंप में विगत 113 दिनों में 25000 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि सरकार के सहयोग से श्री अग्रवाल सभा भवन में निरंतर कोरोना वैक्सीन का कैंप लग रहा है। जिस दिन वैक्सीन नहीं होती उस दिन को छोड़कर लगतार वैक्सीनेशन का कार्य निर्बाध गति से चल रहा है। विगत 113 दिनों के कैंप में अब तक 25000 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

वहीं, अग्रवाल सभा के महामंत्री अभिषेक गोयल ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप के दौरान लोगों के बैठने का उचित प्रबंध किया गया है। वैक्सीनेशन में लगे स्टाफ को भोजन/चाय आदि का प्रबंध किया जा रहा है। लोगों के लिए ठंडे पानी का प्रबंध किया जा रहा है।

कैंप में निरंतर सनत पैगिया, अंकित अग्रवाल, अविरल सिंघल, जतिन गोयल, रचित अग्रवाल, दीपांशु अग्रवाल, उमंग अग्रवाल तथा शौर्य गोयल द्वारा निस्वार्थ सेवा की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles